Friday, December 24, 2010

कासगंज में 1100 परिवार फिर हिंदू बने

यज्ञोपवीत पहन हवन कुंड में आहुति देकर हुए हजारों लोगों की गुरुवार को पुन: हिंदू धर्म में वापसी हुई। इनमें विभिन्न हालातों के चलते काफी समय पहले ईसाई बने 1000 वाल्मीकि परिवार और मुस्लिम बने सौ ठाकुर परिवार शामिल थे। अमांपुर रोड स्थित सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में धर्म जागरण समिति और आर्य समाज द्वारा धर्म रक्षा यज्ञ और हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। उसमें वैदिक मंत्रों के बीच हजारों लोगों की ने फिर से हिंदू धर्म स्वीकार किया। 1000 ऐसे वाल्मीकि परिवारों के तीन हजार सदस्य शामिल हुए जो पूर्व में किन्हीं कारणों के चलते ईसाई हो गए थे। इनके अलावा 100 और ठाकुर परिवारों की हिन्दू धर्म में वापसी हुई, जिन्होंने पहले मुस्लिम धर्म ग्रहण कर लिया था। वैदिक मंत्रों के बीच इन परिवारों के सदस्यों ने हवन कुण्ड में आहुति दी, जनेऊ धारण किया और दीक्षा ली। इन परिवारों को पूजा सामग्री भी दी गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि धर्म जागरण समिति के पूर्व अखिल भारतीय सेवा प्रमुख प्रेम गोयल ने कहा कि इस धर्म यज्ञ में सम्पूर्ण हिंदू समाज को सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद की स्मृति में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

No comments:

Post a Comment